नेपाल की बाढ़ का असर बिहार में: गंडक नदी में पहुंचीं अज्ञात विशाल मछलियां
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद बिहार के पश्चिम चंपारण में गंडक नदी के आसपास प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बाढ़ के तेज बहाव के साथ कुछ बड़ी और असामान्य मछलियां नदी के सीमावर्ती इलाकों तक पहुंचने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि इन मछलियों का वजन करीब 10 किलो से लेकर 90 किलो तक है, जिसके बाद नदी किनारे लोगों की भीड़ बढ़ गई है।
कई लोग इन मछलियों को पकड़कर घर ले जा रहे हैं, जबकि कुछ के इन्हें बाजार में बेचने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, प्रशासन ने ऐसी अज्ञात मछलियों को खाने से स्पष्ट रूप से बचने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ के पानी में बहकर आने वाली मछलियां दूषित पानी, गंदे नालों या मृत जीव-जंतुओं के संपर्क में रही हो सकती हैं।
प्रशासन ने लोगों से किसी भी संदिग्ध मछली की पहचान किए बिना उसका सेवन नहीं करने और ऐसी मछली मिलने पर तुरंत मत्स्य विभाग या स्थानीय प्रशासन को सूचना देने की अपील की है। सुरक्षा को देखते हुए लोगों से विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।
#BiharNews #NepalFlood #GandakRiver #WestChamparan #FloodAlert #FishAlert #AdministrationAlert #BreakingNews #HindiNews #taptisamanvya
