भारी बारिश के बाद कैंची धाम की शिप्रा नदी का रौद्र रूप, उफान पर आया पानी
उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित कर दिया है। इसका असर प्रसिद्ध कैंची धाम में भी देखने को मिला, जहां सामान्य दिनों में शांत दिखाई देने वाली शिप्रा नदी अचानक उफान पर आ गई। सोमवार रात से जारी तेज बारिश के बाद नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा और मंगलवार को मंदिर के सामने तेज बहाव के साथ नदी का रौद्र रूप देखने को मिला।
भवाली से निकलकर गरमपानी-खैरना क्षेत्र में कोसी नदी से मिलने वाली शिप्रा नदी में अचानक बढ़े पानी ने लोगों को हैरान कर दिया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि कैंची धाम मंदिर की मजबूत सुरक्षा दीवार और पुल के खंभों के कारण मंदिर परिसर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
बारिश और तेज बहाव के बावजूद मंदिर में पूजा-अर्चना सामान्य रूप से जारी रही। मौसम की स्थिति और कम संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के कारण मंदिर के आसपास सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दी। लगातार बारिश के बीच प्रशासन और स्थानीय लोग नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं।
#Uttarakhand #KainchiDham #ShipraRiver #HeavyRain #FloodNews #MonsoonUpdate #Nainital #taptisamanvya
