September 3, 2026

लखनऊ में सड़क बनी जानलेवा! अचानक धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा बाइक सवार

0
Post no. 0 (3)

लखनऊ में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार को अचानक सड़क धंसने की घटना ने लोगों में दहशत पैदा कर दी। सड़क के बीचों-बीच देखते ही देखते 10 फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा बन गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार अचानक गड्ढे में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बाइक सवार को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी, ताकि कोई और हादसा न हो। सड़क धंसने से इस मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ। बताया जा रहा है कि सितंबर 2024 में भी इसी स्थान पर सड़क धंस चुकी थी और उस समय करीब 20 फीट चौड़ा तथा 8 फीट गहरा गड्ढा बना था। लगातार बारिश के बीच दोबारा ऐसी घटना सामने आने से सड़क की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

#Lucknow #RoadCollapse #RoadAccident #HeavyRain #UttarPradesh #LucknowNews #RainAlert #TrafficUpdate #MonsoonNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *