चार गोल्ड मेडल जीतने वाला खिलाड़ी आज सब्जियां बेचने को मजबूर
झारखंड के अमरदीप ने थ्रो-बॉल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चार गोल्ड मेडल जीते हैं। लेकिन इन उपलब्धियों के बावजूद आज उन्हें परिवार का खर्च चलाने के लिए रांची के अर्गोड़ा चौक पर सब्जियां बेचनी पड़ रही हैं और कैब भी चलानी पड़ रही है।
अमरदीप लंबे समय से सरकारी नौकरी और प्रोत्साहन राशि की उम्मीद कर रहे हैं। उनका कहना है कि कई प्रयासों के बावजूद उन्हें अब तक इसका लाभ नहीं मिल सका। मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खेल विभाग को तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
एक खिलाड़ी जिसने देश के लिए पदक जीते, आज रोजी-रोटी के लिए संघर्ष कर रहा है। अमरदीप की कहानी खेल प्रतिभाओं को सम्मान और उचित अवसर देने की जरूरत को सामने लाती है।
#JharkhandNews #Amardeep #ThrowBall #SportsNews #taptisamanvya
