स्कूल में चल रही थीं कक्षाएं, अचानक गिरी छत; 6 छात्र घायल
कर्नाटक के बागलकोट जिले के मुगलोली टांडा स्थित सरकारी स्कूल में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बच्चे कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे और अचानक स्कूल की कंक्रीट की छत का एक हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। हादसा होते ही छात्रों और शिक्षकों में दहशत फैल गई। मलबा गिरने से छह छात्र घायल हो गए।
हादसे के बाद घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, सभी छह छात्र सुरक्षित हैं और उन्हें जरूरी चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य और इलाज की जानकारी ली।
घटना के बाद पंचायत राज इंजीनियरिंग विभाग को स्कूल भवन के क्षतिग्रस्त हिस्से की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, अभिभावकों ने बताया कि वे पहले से ही स्कूल भवन की जर्जर हालत को लेकर चिंता जता चुके थे। उनका कहना है कि केवल अस्थायी मरम्मत नहीं, बल्कि भवन की स्थायी मरम्मत और बच्चों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।
#KarnatakaNews #Bagalkot #SchoolAccident #EducationNews #taptisamanvya
