भैंस नहीं, घर की बेटी जैसी! बसंती के जन्मदिन पर हुआ अनोखा जश्न
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बड़गांव में एक अनोखा जन्मदिन समारोह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। यहां राजेश कुमार वर्मा ने अपनी पालतू भैंस बसंती का चौथा जन्मदिन पूरे उत्साह के साथ मनाया। राजेश ने बसंती को सिर्फ पालतू पशु नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह मानते हुए उसके लिए खास पार्टी का आयोजन किया।
जन्मदिन के मौके पर एक स्थान को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। टेबल पर केक रखे गए और बसंती को बर्थडे कैप के साथ फूलों की माला पहनाई गई। गांव वालों की मौजूदगी में केक काटा गया और सभी ने मिलकर बसंती को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इसके बाद बसंती को केक के साथ उसका पसंदीदा केला भी खिलाया गया। पूरे समारोह को लोगों ने मोबाइल कैमरों में कैद किया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लोग राजेश के इस अनोखे पशु प्रेम की तारीफ कर रहे हैं।
#BalliaNews #AnimalLove #ViralVideo #Basanti #taptisamanvya
