September 4, 2026

स्टेशन पर बंदर बना ‘नोटों का खिलाड़ी’, हवा में उड़ाए हजारों रुपये

0
Post no. 0 (7)

राजस्थान के करौली जिले के श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद यात्रियों को हैरान कर दिया। कोटा से जनशताब्दी एक्सप्रेस से स्टेशन पहुंची एक महिला यात्री का पर्स अचानक एक बंदर ने झपट लिया और उसे लेकर फुट ओवरब्रिज के ऊपर जा बैठा। महिला के पर्स में करीब 40 हजार रुपये की नकदी बताई जा रही थी। ऊपर पहुंचने के बाद बंदर ने पर्स खोल दिया और उसमें रखे 100, 200 और 500 रुपये के नोट एक-एक कर नीचे फेंकने शुरू कर दिए। देखते ही देखते स्टेशन परिसर में नोट बिखर गए। हवा में उड़ते नोट देखकर यात्रियों और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग रुपये बटोरने के लिए आगे बढ़ने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे स्टेशन का स्टाफ मौके पर पहुंचा और लोगों को नोट उठाने से रोकते हुए बिखरी हुई रकम को इकट्ठा करना शुरू किया। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और आसपास के हिस्सों से काफी मशक्कत के बाद करीब 39 हजार रुपये बरामद किए गए। इसके बाद बरामद रकम महिला यात्री को वापस सौंप दी गई। पर्स और रुपये वापस मिलने के बाद महिला भावुक हो गई। वहीं, स्टेशन पर मौजूद लोगों के बीच बंदर के इस अनोखे कारनामे की चर्चा काफी देर तक होती रही। #rajasthannews #karaulinews #railwaynews #viralnews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *