September 6, 2026

जयपुर में 20 लाख की ज्वेलरी चोरी की कोशिश, 500 मीटर बाद पकड़ी गई युवती

0
Post no. 0 (3)

जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में ज्वेलरी शॉप से करीब 20 लाख रुपये कीमत की 25 सोने की अंगूठियों से भरा बॉक्स चोरी करने की कोशिश का मामला सामने आया है। निवारू रोड स्थित भवानी ज्वैलर्स में एक युवती ग्राहक बनकर पहुंची और दुकानदार से सोने की अंगूठियां दिखाने को कहा। उसने दो अंगूठियां पसंद करने के बाद पिता से ऑनलाइन पेमेंट करवाने की बात कही और दुकानदार को बातचीत में उलझाए रखा।

इसी दौरान मौका मिलते ही युवती पूरा बॉक्स उठाकर दुकान से बाहर भाग गई। दुकानदार और कर्मचारी ने तुरंत उसका पीछा किया और करीब 500 मीटर तक दौड़ने के बाद उसे पकड़ लिया। इसके बाद बॉक्स भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया। घटना के दौरान युवती के भागने और दुकानदार के पीछा करने का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया।

पुलिस को सौंपे जाने के बाद तलाशी में युवती के पर्स से मिर्च पाउडर और केमिकल स्प्रे भी बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती से पूछताछ के आधार पर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

#JaipurNews #JewelleryTheft #CCTVFootage #RajasthanNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *