September 7, 2026

सत्य निकेतन में मलबे में फंसा छात्र, चेहरे ने बयां की दर्दनाक तस्वीर

0
Post no. 0

दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला पीजी इमारत ढहने के बाद मलबे में फंसे एक छात्र का वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया। वीडियो में चारों तरफ मलबा और धूल दिखाई दे रही है, जबकि इसी मलबे के बीच छात्र का सिर्फ चेहरा नजर आ रहा है। उसका चेहरा धूल और चोटों से सना हुआ है और वह बेहद मुश्किल हालात में फंसा हुआ दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहा छात्र आत्माराम कॉलेज का छात्र आदित्य है, जो उत्तर प्रदेश के सोनभद्र का रहने वाला है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद आदित्य का दोस्त शौर्य तुरंत मौके पर पहुंचा और उसे तलाशने लगा। शौर्य ने बताया कि उसने आदित्य को फोन करने की कोशिश की, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका।

इमारत ढहने के बाद पुलिस, दमकल विभाग, एनडीआरएफ और अन्य बचाव एजेंसियां मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

#DelhiNews #SatyaNiketan #BuildingCollapse #RescueOperation #ViralVideo #DelhiAccident #BreakingNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *