September 9, 2026

मुलताई में मटकी फोड़ प्रतियोगिता में दिखा रोमांच, DJ Boys आमला ने मारी बाजी!

0
Post no. 0 (1)

मुलताई के बजरंग दल चौक पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल पांच टीमों ने हिस्सा लिया और मटकी फोड़ने के लिए टीमों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे, जिससे पूरे चौक पर उत्साह और रोमांच का माहौल बना रहा।

मटकी फोड़ने की कोशिश के दौरान कई प्रतिभागी नीचे गिर गए, जिसके चलते कुछ लोगों को हल्की-फुल्की चोटें भी आईं। इसके बावजूद प्रतियोगिता का जोश कम नहीं हुआ। आखिरकार आमला की DJ Boys टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मटकी फोड़ दी और 41 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। आयोजन के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

#Multai #MatkiPhod #DJBoys #Amla #BetulNews #MadhyaPradesh #LocalNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *