September 9, 2026

ओडिशा के जंगल में दिखे 5 ओरंगुटान, भारत में कैसे पहुंचे ये विदेशी मेहमान?

0
Post no. 0 (3)

ओडिशा के बालासोर जिले के बडापाही गांव के पास बिचित्रपुर वन क्षेत्र में पांच ओरंगुटान मिलने से वन विभाग के सामने बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने पहली बार इन जानवरों को जंगल में देखा, जिसके बाद वन अधिकारियों को सूचना दी गई। टीम ने रेस्क्यू कर सभी पांचों ओरंगुटानों को सुरक्षित उदयपुर वन कार्यालय पहुंचाया।

ओरंगुटान भारत के प्राकृतिक वन्यजीवों में शामिल नहीं हैं और मुख्य रूप से दक्षिण-पूर्व एशिया में पाए जाते हैं। इसलिए इनके ओडिशा पहुंचने की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद इन्हें क्वारंटाइन में रखने और आगे नंदनकानन चिड़ियाघर भेजने की तैयारी है। मामले की जानकारी वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो को भी दी गई है।

#OdishaNews #Balasore #Orangutan #WildlifeNews #ForestDepartment #NandanKanan #ViralNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *