September 14, 2026

GSB सेवा मंडल के महागणपति, 66 किलो सोना-335 किलो चांदी से सजेगी प्रतिमा

0
Post no. 0

मुंबई के किंग्स सर्कल में जीएसबी सेवा मंडल के महागणपति का भव्य श्रृंगार इस बार श्रद्धालुओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। महागणपति की प्रतिमा को 66 किलो से अधिक सोने और करीब 335 किलो चांदी के बेशकीमती आभूषणों से सजाया जाएगा। इसके अलावा कीमती रत्नों से जड़े आभूषण भी भगवान गणेश की दिव्य शोभा बढ़ाएंगे।

मंडल के अनुसार, इन आभूषणों में कई श्रद्धालुओं और सेवदारों द्वारा भेंट किए गए हैं। सोने-चांदी से सजे हार, मुकुट और अन्य आभूषणों के साथ महागणपति का भव्य स्वरूप गणेशोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेगा। प्रतिमा को पर्यावरण अनुकूल तरीके से तैयार किया गया है।

जीएसबी सेवा मंडल इस वर्ष अपना 72वां गणेशोत्सव मना रहा है। 12 सितंबर को रात 8 बजे महागणपति का पहला ‘विराट दर्शन’ होगा। इसके बाद 14 से 18 सितंबर तक पांच दिवसीय गणेशोत्सव आयोजित किया जाएगा।

बेशकीमती आभूषणों और पवित्र संपत्तियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंडल ने इस वर्ष 703.27 करोड़ रुपये का बीमा कवर लिया है। पिछले साल यह बीमा कवर 474 करोड़ रुपये का था।

#GSBSevaMandal #MahaGanpati #Ganeshotsav #Mumbai #GanpatiBappa #GaneshChaturthi #GoldAndSilver #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *