September 19, 2026

बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में यात्रियों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

0
Post no. (3)

लंदन से ढाका जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में दो पुरुष यात्रियों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों यात्री पहले बहस करते और फिर एक-दूसरे पर मुक्के बरसाते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों के बीच हुई मारपीट के दौरान एक यात्री की टी-शर्ट तक फट गई। विमान में मौजूद अन्य यात्रियों के बीच इस घटना से घबराहट का माहौल बन गया। खासकर बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों के सामने हुई इस झड़प ने लोगों को परेशान कर दिया।

स्थिति बिगड़ती देख केबिन क्रू के सदस्य और आसपास बैठे अन्य यात्रियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों को अलग करने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद दोनों यात्रियों को एक-दूसरे से अलग किया गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया।

घटना के दौरान विमान हवा में था और पूरी मारपीट अन्य यात्रियों के सामने हुई। वीडियो सामने आने के बाद यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं, बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के जनरल मैनेजर महबूबुद्दीन अहमद ने कहा कि उन्हें फिलहाल इस घटना की जानकारी नहीं है।

#BimanBangladesh #FlightFight #LondonToDhaka #FlightNews #ViralVideo #AirlineNews #PassengerFight #BangladeshNews #ViralNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *