हनीमून में दर्दनाक हादसा, बारबेक्यू की आग में झुलसी नवविवाहिता
दार्जिलिंग के सिटोंग में हनीमून मनाने पहुंचे पश्चिम बंगाल के एक नवविवाहित दंपती के लिए छुट्टियां दर्दनाक हादसे में बदल गईं। 13 सितंबर की रात एक होमस्टे में आयोजित बारबेक्यू के दौरान अचानक आग भड़कने से निकिता दास बुरी तरह झुलस गईं।
सामने आए CCTV फुटेज में दंपती बारबेक्यू के पास बैठे दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान सामने से एक व्यक्ति आग के पास पहुंचता है और कैन से उसमें कोई तरल पदार्थ डालता नजर आता है। कुछ ही सेकंड बाद आग की तेज लपटें निकिता की ओर बढ़ती हैं और वह उसकी चपेट में आ जाती हैं।
हादसे के बाद पति और वहां मौजूद अन्य लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। निकिता को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें सिलीगुड़ी के एक निजी नर्सिंग होम में रेफर किया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
परिवार ने होमस्टे प्रबंधन पर पर्याप्त मदद और सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के आरोप लगाए हैं। पुलिस घटना के दौरान मौजूद सुरक्षा इंतजामों और हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
#Darjeeling #Sittong #DarjeelingNews #WestBengalNews #CCTVVideo #BarbecueAccident #FireAccident #ViralVideo #HoneymoonAccident #taptisamanvya
