September 19, 2026

कूनो नेशनल पार्क में खुशखबरी, मादा चीता ने दिए 4 शावकों को जन्म

0
Post no. (4)

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने चार शावकों को जन्म दिया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की।

यह उपलब्धि प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे होने के ठीक एक दिन बाद सामने आई है। भारत में 1952 में चीता को विलुप्त घोषित किया गया था। इसके बाद 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से लाए गए आठ चीतों के साथ देश में चीता पुनर्वास कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी।

चार नए शावकों के जन्म को भारत में चीता संरक्षण और प्रजनन कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। कूनो में चीतों की आबादी बढ़ने के साथ देश में इस प्रजाति के संरक्षण की उम्मीद भी मजबूत हुई है।

#KunoNationalPark #Cheetah #CheetahCubs #ProjectCheetah #MadhyaPradesh #WildlifeNews #CheetahConservation #Kuno #IndiaWildlife #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *