सलून में पहुंचा बंदर, कुर्सी पर बैठकर ली VIP मसाज!
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बंदर का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सलून में पहुंचकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वीडियो में बंदर अचानक एक सलून में पहुंचता है और बिना किसी झिझक के सीधे सलून की कुर्सी पर जाकर बैठ जाता है।
बंदर को कुर्सी पर बैठे देखकर नाई भी पहले हैरान रह जाता है, लेकिन इसके बाद वह इस अनोखे मेहमान को बिल्कुल VIP ग्राहक की तरह ट्रीट करने लगता है। नाई बंदर के सिर की मसाज करना शुरू कर देता है। खास बात यह है कि बंदर भी बेहद आराम से कुर्सी पर बैठा रहता है और आंखें बंद करके मसाज का पूरा आनंद लेता नजर आता है।
बंदर का अंदाज देखकर ऐसा लगता है जैसे वह लंबे समय से सलून की इस VIP सर्विस का इंतजार कर रहा हो। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी इसे लेकर तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने बंदर को ‘VIP कस्टमर’ बताया, तो कुछ ने मजाक में कहा कि अब इंसानों के साथ बंदर भी सलून सर्विस लेने पहुंचने लगे हैं।
फिलहाल, बंदर का यह अनोखा सलून विजिट इंटरनेट पर लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है और वीडियो तेजी से चर्चा में बना हुआ है।
#MonkeyVideo #ViralVideo #FunnyVideo #MonkeyMassage #SalonVideo #ViralNews #SocialMedia #taptisamanvya
