September 20, 2026

चलती कटिहार एक्सप्रेस में निकला सांप, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

0
Post no. (4)

कटिहार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वायरल वीडियो में एक लंबा सांप साइड लोअर बर्थ के नीचे से निकलता दिखाई देता है। अचानक सांप नजर आने के बाद कोच में मौजूद यात्रियों के बीच घबराहट का माहौल बन गया।

वीडियो में कुछ यात्री सांप को भगाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सांप सीट के नीचे से निकलकर दरवाजे के पास चला गया और वहां छिप गया। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इसे कॉमन करैत बता रहे हैं, हालांकि सांप की प्रजाति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा और साफ-सफाई को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है।

#KatiharExpress #TrainViralVideo #SnakeInTrain #RailwayNews #ViralVideo #TrainNews #IndiaNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *