September 25, 2026

भारत को शूटिंग में दूसरा गोल्ड, सुरूची-कमलजीत ने रचा इतिहास

0
Post no. (3)

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए शूटिंग से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सुरूची सिंह और कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के खाते में दूसरा गोल्ड मेडल जोड़ दिया।

फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने कुल 484.6 अंक हासिल किए। दक्षिण कोरिया की टीम 478 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि ईरान 415.8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने मुकाबले के दौरान लगातार बेहतरीन निशाने लगाए और अंत तक अपनी बढ़त बनाए रखी।

इस जीत की खास बात सिर्फ गोल्ड मेडल नहीं, बल्कि रिकॉर्ड भी है। सुरूची और कमलजीत का 484.6 का स्कोर एशियन रिकॉर्ड बन गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड उज्बेकिस्तान के नाम था, जिसने नई दिल्ली में आयोजित एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में 481.3 अंक हासिल किए थे।

खास बात यह भी है कि दोनों खिलाड़ियों ने अपने व्यक्तिगत मुकाबलों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मिक्स्ड टीम इवेंट में जोरदार वापसी की। इससे पहले भारत का पहला स्वर्ण पदक महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर हासिल किया था।

#AsianGames2026 #IndiaGold #Shooting #SuruchiSingh #Kamaljeet #AirPistol #IndianShooters #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *