“पनवेल निकलना है” कमेंट पर भड़के प्रोफेसर, छात्र का पकड़ा कॉलर; वीडियो वायरल
अहमदाबाद की निरमा यूनिवर्सिटी में आयोजित स्टैंडअप कॉमेडी शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर एचके पटेल मंच पर मोबाइल में कुछ पढ़ रहे थे। इसी दौरान एक छात्र ने फिल्मी अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा—“ए जल्दी कर, पनवेल निकलना है।”
छात्र की बात पर प्रोफेसर नाराज हो गए और उन्होंने जवाब दिया—“तो निकल ले भाई।” इसके बाद प्रोफेसर ने छात्र को मंच पर बुलाया और उसका कॉलर पकड़ लिया। वीडियो में प्रोफेसर छात्र को कड़ी चेतावनी देते हुए भी नजर आ रहे हैं।
यह कार्यक्रम यूनिवर्सिटी के एक कोर्स के तहत आयोजित किया गया था, जिसमें कॉमेडियन रजत सूद प्रस्तुति दे रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। हालांकि, छात्र का कॉलर पकड़े जाने से पहले क्या हुआ था, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।
#NirmaUniversity #AhmedabadNews #StandupComedy #ViralVideo #Professor #Student #CollegeNews #taptisamanvya
