September 25, 2026

एक बाइक पर 7 छात्र, बिना हेलमेट खतरनाक स्टंट; मेरठ का वीडियो वायरल

0
Post no. (2)

मेरठ में सड़क पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में एक अवेंजर बाइक पर सात छात्र सवार दिखाई दे रहे हैं। इनमें एक छात्र दूसरे के कंधों पर बैठा नजर आ रहा है और किसी ने हेलमेट नहीं पहना है।

बताया जा रहा है कि वीडियो नेहरू रोड स्थित जिला सहकारी बैंक के पीछे का है, हालांकि इसकी तारीख और लोकेशन की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।

एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। छात्रों की पहचान होने के बाद नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

#MeerutNews #RoadSafety #BikeStunt #TrafficRules #HelmetSafety #ViralVideo #UPNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *