नेपाल में महाकाली नदी का कहर! तेज बहाव में बह गया 1.45 किमी लंबा झूला पुल
नेपाल के कंचनपुर जिले में महाकाली नदी के तेज बहाव और कटाव ने करीब 1.45 किलोमीटर लंबे मशहूर पैदल झूला पुल को नुकसान पहुंचाया है। बुधवार सुबह करीब 8 बजे पुल का एक महत्वपूर्ण सपोर्ट पिलर ढह गया। इसके बाद पुल का बड़ा हिस्सा संतुलन खोकर नदी में जा गिरा और तेज धारा के साथ बह गया।
यह पुल भीमदत्त नगरपालिका और दोधारा-चांदनी क्षेत्र को जोड़ता है। पुल का हिस्सा टूटने से स्थानीय लोगों का जिला मुख्यालय की ओर पैदल आवागमन प्रभावित हो गया है। प्रशासन ने नदी के बढ़ते जलस्तर और कटाव को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया है। पानी कम होने के बाद पुल को हुए नुकसान का विस्तृत आकलन और मरम्मत की स्थिति स्पष्ट होगी।
#NepalNews #MahakaliRiver #BridgeCollapse #Kanchanpur #FloodUpdate #ViralNews #BreakingNews #taptisamanvya
