September 30, 2026

अरब सागर में 3 हजार करोड़ की ड्रग्स जब्त, 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

0
Post no.

अरब सागर में भारतीय कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS ने नशे की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध ईरानी धौ को पकड़ा है। 25 सितंबर को लक्षद्वीप के पश्चिम में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद कोस्ट गार्ड ने समुद्री और हवाई निगरानी शुरू की। लगातार ट्रैकिंग के बाद टीम ने धौ का पीछा कर उसे रोका और उस पर सवार लोगों की तलाशी ली।

कार्रवाई के दौरान करीब 526 किलो नशीले पदार्थ बरामद किए गए, जिनमें हेरोइन और मेथामफेटामिन शामिल हैं। कोस्ट गार्ड के अनुसार, जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है। धौ पर सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को भी पकड़ा गया है।

ऑपरेशन के बाद धौ, उसके चालक दल और जब्त नशीले पदार्थों को सशस्त्र सुरक्षा के बीच मुंबई लाया गया। अब कई एजेंसियां संयुक्त रूप से पूछताछ और जांच करेंगी। जांच में ड्रग्स के स्रोत, उनकी संभावित मंजिल और इस तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जाएगी।

#ArabianSea #IndianCoastGuard #GujaratATS #DrugSeizure #Narcotics #Mumbai #BreakingNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *