September 30, 2026

दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में हंगामा! कॉकपिट में भिड़े पायलट, सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग

0
Post no. (3)

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बीच हवा में ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिससे करीब 180 यात्रियों में दहशत फैल गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उड़ान के दौरान कॉकपिट में पायलट और को-पायलट के बीच हिंसक झड़प हुई। इसी दौरान विमान ने पहले 7700 और फिर 7500 इमरजेंसी कोड प्रसारित किया, जिसके बाद संभावित हाईजैक की आशंका बढ़ गई।

विमान ने ऊंचाई तेजी से कम की और बाद में सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान के अंदर सामने आए वीडियो में यात्रियों के बीच अफरा-तफरी और घबराहट का माहौल दिखाई दे रहा है।

रिपोर्ट्स में कॉकपिट में चाकू से हमले और पायलट के घायल होने की बात कही गई है। हालांकि, घटना की पूरी परिस्थितियों और झड़प की वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। विमान में मौजूद अतिरिक्त पायलटों ने लैंडिंग में मदद की। लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत जताई और प्रार्थना करते नजर आए।

#FlyDubai #FlightEmergency #DubaiTelAviv #SaudiArabia #TabukAirport #AviationNews #EmergencyLanding #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *