दिल्ली जा रहे 16 CJP कार्यकर्ताओं को इटारसी में पुलिस ने ट्रेन से उतारा
मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर गोवा एक्सप्रेस से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 16 कार्यकर्ताओं को उतारे जाने का मामला सामने आया है। इनमें 11 युवक और 5 युवतियां शामिल हैं। सभी 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे।
कार्यकर्ताओं के मुताबिक, वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव व मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराने दिल्ली जा रहे थे। उनका आरोप है कि पुलिस ने उन्हें जबरन ट्रेन से उतारा और उनके साथ अभद्रता की। पार्टी की एक युवती ने भी पुलिसकर्मियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
ट्रेन से उतारे जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने इटारसी स्टेशन पर ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ और ‘जय भीम’ के नारे लगाए। कार्रवाई के दौरान स्टेशन पर भारी पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं। बाद में सभी कार्यकर्ताओं को एक रिजर्व वाहन से ले जाया गया। फिलहाल, मामले पर पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
#ItarsiNews #CJP #MadhyaPradeshNews #DelhiProtest #JantarMantar #RailwayNews #PoliticalNews #taptisamanvya
