प्रभारी मंत्री के इंतजार में 4 घंटे बैठे रहे ग्रामीण, प्रभात पट्टन में देरी से शुरू हुई जनसुनवाई
बैतूल जिले के प्रभात पट्टन तहसील में जनविश्वास अभियान के तहत जनसुनवाई का कार्यक्रम 9 अक्टूबर दोपहर 1:00 बजे से प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के माध्यम से संपन्न होना था जिसके चलते प्रशासनिक स्तर पर बड़े स्तर पर तैयार की गई थी प्रशासनिक अमला दोपहर 12:00 बजे से कार्यक्रम स्थल पर तैनात हो गया था वही ग्रामीण भी निर्धारित समय दोपहर 1:00 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे पूरा कार्यक्रम स्थल भर गया था सिर्फ मंच खाली था निर्धारित समय पर मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख एवं कलेक्टर सौरभ सोनवाने भी पहुंच चुके थे लेकिन मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के आने में लंबा समय था जिसके चलते विधायक एवं कलेक्टर आसपास के क्षेत्र में निरीक्षण करने चले गए इस दौरान दोपहर 1:00 बजे से 4:50 तक मंच पूरा खाली रहा पट्टन के ग्रामीण मुख्य अतिथि नरेंद्र शिवाजी पटेल की रह तकते रहे और परेशान होते रहे 4:50 पर प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल कार्यक्रम स्थल पट्टन पहुंचे और जनविश्वास अभियान के तहत जनसुनवाई का कार्यक्रम प्रारंभ हो पाया
इस प्रकार के कार्यक्रमों में सामन्यतः विलंब हो जाता है क्योंकि मंत्रियों को भोपाल से आना होता है इसलिए लंबा विलंब सामान्य बात होती है लेकिन इस तरह के कार्यक्रम निर्धारित समय पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों द्वारा प्रारंभ कर दिए जाते जिससे जनता परेशान ना हो और जब मुख्य अतिथि आते हैं तब औपचारिकता कर कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया जाता है लेकिन जनविश्वास अभियान पट्टन के कार्यक्रम में ऐसा नहीं हुआ 4 घंटे जनता प्यासी पंडाल में बैठी रही उनके साथ शासकीय कर्मचारी अधिकारी भी परेशान होते रहे जनविश्वास अभियान प्रभात पट्टन निर्धारित समय से 4 घंटे विलंब से प्रारंभ हुआ जिससे ग्रामीणों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ा
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आम जनता की छवि सुधारने हेतु मध्य प्रदेश शासन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को निर्धारित समय पर प्रारंभ करना चाहिए जिससे आम जनता को परेशानी ना हो वही मध्य प्रदेश शासन की छबि खराब न हो
#BetulNews #PrabhatPattan #JanSunwai #JanVishwasAbhiyan #NarendraShivajiPatel #MPNews #MadhyaPradesh #taptisamanvya
