भोपाल के दामखेड़ा में कथित गौकशी पर बुलडोजर एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार

0
Post no. (2)

भोपाल के कोलार क्षेत्र स्थित दामखेड़ा में कथित गौकशी के मामले को लेकर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कथित गौकशी के स्थान पर बनी अवैध डेयरी को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई विधायक रामेश्वर शर्मा के निर्देश के बाद की गई।

जानकारी के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की सूचना के बाद पुलिस को मामले की जानकारी मिली थी। इसके बाद कोलार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राशिद, गब्बर और मुन्ना नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने मामले की जानकारी मिलने के बाद सख्त कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि गौकशी के आरोपियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

#BhopalNews #Damkheda #KolarBhopal #MPNews #PoliceAction #BulldozerAction #CowProtection #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *