October 13, 2026

तीन साल तक जोड़े ₹10 के सिक्के, ₹1.23 लाख लेकर पहुंचे शोरूम और खरीद ली नई एक्टिवा!

0
Post no.

तेलंगाना के मंचेरियल जिले से बचत और दृढ़ संकल्प की एक दिलचस्प कहानी सामने आई है। यहां लक्सेट्टीपेट मंडल में रहने वाले 51 वर्षीय पादरी बी. रवि जोसेफ ने तीन साल तक केवल 10 रुपये के सिक्के जमा कर 1 लाख 23 हजार रुपये की बचत कर डाली और इसी रकम से अपने लिए नई होंडा एक्टिवा खरीद ली।

दरअसल, जोसेफ पिछले करीब दस वर्षों से अपना दोपहिया वाहन खरीदने का सपना देख रहे थे, लेकिन आर्थिक परेशानियों के कारण उनकी इच्छा पूरी नहीं हो पा रही थी। आखिरकार 10 अक्टूबर 2023 को उन्होंने एक अनोखा फैसला लिया। किराना, सब्जी या रोजमर्रा की खरीदारी के दौरान जब भी उन्हें छुट्टे में 10 रुपये का सिक्का मिलता, वे उसे खर्च करने के बजाय अलग रख देते।

शुरुआत में परिवार के सदस्यों ने भी उन्हें ऐसा करने से रोका। उस समय 10 रुपये के सिक्के बंद होने की अफवाहें भी फैल रही थीं, लेकिन जोसेफ ने अपनी बचत जारी रखी। धीरे-धीरे घर में सिक्कों का ढेर लग गया और तीन वर्षों में यह रकम 1.23 लाख रुपये तक पहुंच गई।

जब जोसेफ इतने सारे सिक्के लेकर दोपहिया वाहन के शोरूम पहुंचे, तो कर्मचारी भी हैरान रह गए। सिक्कों की गिनती करने में करीब दो घंटे लग गए। आखिरकार, वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ और जोसेफ नई एक्टिवा के मालिक बन गए।

उनकी यह कहानी बताती है कि बचत छोटी हो या बड़ी, नियमितता और धैर्य से बड़ा लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है।

#TelanganaNews #Mancherial #TenRupeeCoins #SavingsStory #Activa #InspiringStory #ViralNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *