October 16, 2026

75 साल के दूल्हे को मिली 30 साल की दुल्हनिया, अनोखी प्रेम कहानी हुई वायरल!

0
Post no. (2)

कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती! उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से सामने आई एक अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां 75 वर्षीय रामसुगर और 30 वर्षीय सोशल मीडिया ब्लॉगर रानी राजपूत ने सगाई कर सबको चौंका दिया है। दोनों की उम्र में करीब 45 साल का अंतर है।

बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर रील बनाने के सिलसिले में हुई थी। रानी, रामसुगर की बेटी की सहेली थीं और अक्सर उनके घर आया-जाया करती थीं। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई।

रामसुगर की पहली पत्नी का करीब सात साल पहले निधन हो गया था। वहीं, रानी ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनके पहले पति उन्हें छोड़कर चले गए थे। दोनों ने एक-दूसरे का साथ चुना और परिवार की सहमति से सगाई कर ली।

अब सगाई के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ हुई हल्दी की रस्म का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, दोनों नवरात्र के बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी करने की तैयारी में हैं।

हालांकि, इस रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे प्यार और साथ की नई शुरुआत बता रहे हैं, तो कुछ इसकी वजह पर सवाल उठा रहे हैं। उम्र के बड़े अंतर के बावजूद दोनों अपने फैसले पर कायम हैं। अब यह अनोखी प्रेम कहानी इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रही है। ❤️

#Auraiya #LoveStory #ViralNews #SocialMedia #UniqueLoveStory #TrendingNews #UttarPradesh #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *