October 21, 2026

मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख की बिगड़ी तबीयत, बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद शिफ्ट किए गए

0
Post no. (2)

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की मुलताई विधानसभा से विधायक चंद्रशेखर देशमुख की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद ले जाया गया है। वे पिछले तीन दिनों से नागपुर के अस्पताल में भर्ती थे, जहां पेट से जुड़ी समस्या के चलते उनका इलाज चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर को मुलताई के श्रीराम मंदिर में दादा गुरु महाराज के कार्यक्रम के दौरान विधायक चंद्रशेखर देशमुख की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें चक्कर आने लगे, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नागपुर रेफर किया गया था।

नागपुर में तीन दिनों तक इलाज चलने के बाद बुधवार को उन्हें आगे की जांच और बेहतर उपचार के लिए हैदराबाद ले जाया गया। फिलहाल, उनकी बीमारी और स्वास्थ्य की मौजूदा स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। समर्थक और शुभचिंतक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

#ChandrashekharDeshmukh #Multai #Betul #MadhyaPradesh #HealthUpdate #LocalNews #BreakingNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *