चीन में 12वीं मंजिल से लटक रही थी 3 साल की मासूम, पड़ोसियों की सूझबूझ से बची जान!
चीन के फुजियान प्रांत के झांगपिंग शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 12वीं मंजिल की खिड़की से तीन साल की बच्ची नीचे लटक गई। घटना 17 अक्टूबर की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई जा रही है। बच्ची का सिर खिड़की की लोहे की ग्रिल में फंस गया था, जबकि उसका पूरा शरीर इमारत के बाहर हवा में लटक रहा था।
बच्ची को इस हालत में देखकर पड़ोसी और सिक्योरिटी गार्ड तुरंत मदद के लिए दौड़े। नीचे वाले फ्लैट में पहुंचे दो लोगों ने खिड़की से बाहर झुककर स्टूल की मदद से बच्ची को सहारा दिया। इसी बीच दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और फ्लैट का दरवाजा खोलकर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बताया जा रहा है कि बच्ची की मां सामान खरीदने बाहर गई थी, जबकि उसके पिता काम पर थे। राहत की बात यह रही कि बच्ची को अस्पताल में जांच के बाद सुरक्षित पाया गया और उसे कोई चोट नहीं आई। पड़ोसियों की सूझबूझ और दमकलकर्मियों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।
#ChinaNews #RescueOperation #ViralVideo #ChildRescue #WorldNews #BreakingNews #Humanity #taptisamanvya
