हरियाणा के पलवल में बेजुबान से बेरहमी! बंदर को पकड़कर भीड़ ने बरसाए थप्पड़ और डंडे
हरियाणा के पलवल जिले से पशु क्रूरता का एक विचलित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हथीन इलाके का बताए जा रहे इस वीडियो में एक व्यक्ति बंदर को अपनी पीठ पर उठाकर ले जाता दिखाई दे रहा है, जबकि पीछे चल रही भीड़ में शामिल कुछ लोग बंदर को थप्पड़ मारते और डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के मुताबिक, यह घटना 19 अक्टूबर की है। बताया जा रहा है कि बंदर लंबे समय से स्थानीय लोगों को परेशान कर रहा था और उसे पकड़ने के लिए कथित तौर पर 51 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
हालांकि, इन दावों और वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस अमानवीय व्यवहार की कड़ी निंदा की है। यूजर्स का कहना है कि यदि बंदर से स्थानीय लोगों को परेशानी थी, तो वन विभाग की सहायता से उसे सुरक्षित पकड़ा जाना चाहिए था, न कि इस तरह उसके साथ क्रूरता की जानी चाहिए थी।
अब सवाल उठ रहा है कि बेजुबान जानवर के साथ इस व्यवहार के लिए जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होगी? साथ ही, ऐसे मामलों में संबंधित विभागों की जवाबदेही भी जरूरी है।
#HaryanaNews #PalwalNews #AnimalCruelty #MonkeyViralVideo #AnimalRights #ViralNews #HindiNews #taptisamanvya
