October 23, 2026

महोबा अस्पताल में डॉक्टरों के साथ सांड भी लगाने पहुंचे राउंड, इमरजेंसी वार्ड में मची अफरा-तफरी!

0
Post no. (1)

उत्तर प्रदेश के महोबा जिला अस्पताल में बुधवार रात एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर मरीज और तीमारदार हैरान रह गए। रात करीब आठ बजे दो सांड अस्पताल के मुख्य द्वार से होते हुए सीधे इमरजेंसी वार्ड में घुस गए। एक सांड को बाहर भगाया गया, लेकिन दूसरा वार्ड के अंदर तक जा पहुंचा। अब अस्पताल में डॉक्टरों के साथ सांड भी राउंड लगाने पहुंच जाएं, तो मरीजों की परेशानी बढ़ना लाजिमी है! सांडों को सामने देखकर वहां मौजूद लोगों में घबराहट फैल गई। आखिरकार लोगों ने हिम्मत जुटाई और दोनों सांडों को अस्पताल से बाहर खदेड़ दिया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर इमरजेंसी वार्ड तक सांड पहुंचे कैसे? जिस जगह मरीजों को तत्काल इलाज और सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए, वहां आवारा पशुओं का पहुंचना चिंता का विषय है। मरीज अस्पताल में इलाज कराने आए थे, सांडों के दर्शन करने नहीं! घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाता है।

#Mahoba #UttarPradesh #MahobaNews #HospitalNews #ViralVideo #FunnyNews #BreakingNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *