मुलताई फोरलेन पर भीषण हादसा, कार पेड़ से टकराई, महिला की मौत, बच्चे घायल
मुलताई। नगर से होकर गुजरने वाले फोरलेन बाईपास मार्ग पर ग्राम मल्हारा पंखा के पास भोपाल की ओर से नागपुर की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। भीषण सड़क हादसे में 1 महिला की मौत होने की जानकारी सूत्रों द्वारा दी जा रही है। सूत्रों ने बताया कि हादसे में 1 अन्य महिला समेत 2 से 3 मासूम बच्चों के भी जख्मी होने की बात कही जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार काले रंग की कार में सवार होकर परिवार के सदस्य नागपुर की ओर सफर कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम मल्हारा पंखा के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे कार में सवार सभी यात्री घायल हो गए।a घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस से नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां घायलों का उपचार जारी है।
#Multai #BetulNews #RoadAccident #CarAccident #MadhyaPradesh #BreakingNews #RoadSafety #taptisamanvya
