October 27, 2026

सम्मान मिलने पर गगनदीप खेरे ने सहयोगियों और मीडिया साथियों का जताया आभार

0
Post no. (6)

बैतूल के वरिष्ठ पत्रकार गगनदीप खेरे को नई दिल्ली की प्रेस्टीज प्रेस अवार्ड काउंसिल द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट सम्मान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर उन्होंने इसे अपना व्यक्तिगत सम्मान न बताते हुए पूरे मीडिया जगत का सम्मान बताया। गगनदीप खेरे ने अपने पत्रकारिता सफर में साथ देने वाले स्टाफ सदस्यों, मित्रों और सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से बैतूल जिले के मीडिया साथियों का धन्यवाद किया, जिन्होंने मुलताई जैसे छोटे कस्बे से प्रकाशित समाचार पत्र को पहचान दिलाने और उसे जिला मुख्यालय से लेकर प्रदेश स्तर तक स्थापित करने में सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि इस सफर में मीडिया के साथियों का समर्थन और सहयोग महत्वपूर्ण रहा है।

#GagandeepKhere #Journalism #HonoraryDoctorate #BetulNews #MultaiNews #MediaRecognition #PressAward #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *