October 28, 2026

चक्रवात अर्नब का असर: चेन्नई में सड़क तक पहुंचा समंदर! विशाल लहरों ने एन्नोर एक्सप्रेसवे पर मचाई तबाही

0
Post no.

तमिलनाडु के चेन्नई में चक्रवात अर्नब के प्रभाव से समुद्र ने उग्र रूप दिखाया। उत्तरी चेन्नई के एन्नोर एक्सप्रेसवे पर समुद्र की विशाल लहरें तटबंध पार कर सड़क तक पहुंच गईं। तेज लहरों के साथ आया समुद्री पानी सड़क पर फैल गया, जिससे कई वाहन पलट गए और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने एन्नोर एक्सप्रेसवे के प्रभावित हिस्से को बंद कर दिया और वाहनों को दूसरे रास्तों से भेजना शुरू किया।

समुद्र का पानी थलानकुप्पम इलाके के कुछ हिस्सों तक भी पहुंचा, हालांकि आसपास के घरों तक पहुंचने से पहले ही पानी वापस लौट गया। प्रशासन ने चेन्नई समेत चार तटीय जिलों में सतर्कता बढ़ा दी है। महाबलीपुरम, विल्लुपुरम और कुड्डालोर जैसे तटीय क्षेत्रों में भी अधिकारियों को निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, चक्रवात के आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका के बीच समुद्र में बेहद ऊंची लहरें उठ रही हैं। भारतीय तटरक्षक बल मछुआरों की नावों को सुरक्षित तट तक लौटाने के लिए अभियान चला रहा है। प्रशासन ने लोगों से समुद्र किनारे जाने, लहरों को देखने के लिए तटीय सड़कों पर जमा होने और बंद मार्गों से गुजरने से बचने की अपील की है। चक्रवात का असर कम होने तक तटीय इलाकों में निगरानी जारी रहेगी।

#CycloneArnab #Chennai #HighTides #SeaWaves #EnnoreExpressway #TamilNaduNews #CycloneAlert #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *