November 1, 2026

बुरहानपुर: 9 साल से पेंशन की आस, दिव्यांग पति को पीठ पर उठाकर कलेक्ट्रेट पहुंची महिला

0
Post no.

बुरहानपुर से सरकारी व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। महाजन कॉलोनी की रहने वाली बुजुर्ग बिंदूबाई अपने दिव्यांग पति दयाशंकर को पीठ पर उठाकर कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचीं। महिला की पीड़ा है कि करीब 9 साल पहले उनके पति को पैरालिसिस का अटैक आया था। इलाज के दौरान संक्रमण और अन्य परेशानियों के चलते उनका एक पैर भी काटना पड़ा। तब से दयाशंकर चलने-फिरने में असमर्थ हैं। बिंदूबाई का कहना है कि वह पिछले 9 साल से पति की ट्राई साइकिल और पेंशन के लिए अलग-अलग सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अब तक उन्हें केवल आश्वासन ही मिले हैं। विडंबना देखिए, जिस सरकारी व्यवस्था से उन्हें सहारा मिलने की उम्मीद थी, उसी तक पहुंचने के लिए एक बुजुर्ग महिला को अपने दिव्यांग पति को पीठ पर लादकर लाना पड़ा। मामले पर विभागीय अधिकारी ने बताया कि करीब दो साल पहले दयाशंकर को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई थी। अब मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद जल्द उचित सहायता और पेंशन की प्रक्रिया तेज करने का आश्वासन दिया गया है। सवाल यह है कि जब सरकारी योजनाएं जरूरतमंदों को सहारा देने के लिए हैं, तो बिंदूबाई जैसे लोगों को अपने हक के लिए सालों तक संघर्ष क्यों करना पड़ता है?

#Burhanpur #MadhyaPradesh #JanSunwai #DivyangSupport #Pension #GovernmentSystem #PublicIssues #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *