November 1, 2026

चुनाव प्रचार में ऐसी डूबीं कि नामांकन भरना ही भूल गईं! 15 मिनट की देरी ने तोड़ा सरपंच बनने का सपना

0
Post no. (1)

राजस्थान के झालावाड़ जिले की सूमर ग्राम पंचायत में पंचायत चुनाव से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है। सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर बाई गांव में जनसंपर्क और प्रचार में इतनी व्यस्त रहीं कि नामांकन की समय सीमा का ध्यान ही नहीं रख पाईं। उन्हें नामांकन जमा करने का अंतिम समय सुबह 11 बजे के बजाय प्रक्रिया शुरू होने का समय समझ में आया। जब तक वह अपने परिजनों के साथ नामांकन केंद्र पहुंचीं, तब तक समय निकल चुका था। करीब 15 मिनट की देरी के चलते प्रशासन ने उन्हें फॉर्म जमा करने की अनुमति नहीं दी।

इसके बाद परिवार ने अधिकारियों से काफी देर तक गुहार लगाई। परिजन जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी के सामने पहुंच गए और हाथ जोड़कर एक मौका देने की अपील करने लगे। मौके पर भावुक माहौल बन गया और परिवार के सदस्य रोने लगे। इसी दौरान मनभर बाई की सास भी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। इस पूरे घटनाक्रम के बाद गांव में मामला चर्चा का विषय बन गया। शुक्रवार को मतदान के बीच लोग इसी बात पर चर्चा करते नजर आए कि चुनाव जीतने की तैयारी में जुटी प्रत्याशी समय पर नामांकन जमा करने से ही चूक गईं। यह घटना बताती है कि चुनाव में जनसंपर्क जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी चुनावी प्रक्रिया की तारीख और समय का ध्यान रखना भी है।

#RajasthanNews #JhalawarNews #PanchayatChunav #SarpanchElection #ElectionUpdate #VillageNews #ViralNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *