मैच के दौरान गोलकीपर से टक्कर, 30 वर्षीय फुटबॉलर जीसस डी मिगुएल का निधन
स्पेनिश फुटबॉल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। स्पेन के मशहूर फुटबॉल क्लब टेनेरिफ के 30 वर्षीय खिलाड़ी जीसस डी मिगुएल का मैच के दौरान लगी चोट के बाद निधन हो गया। घटना 2 नवंबर को स्पेनिश सेकंड डिवीजन लीग में टेनेरिफ और अंडोरा के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दौरान हुई। मैच में गेंद पर कब्जा जमाने की कोशिश के दौरान डी मिगुएल की टक्कर विपक्षी टीम के गोलकीपर जीसस ओवोनो से हो गई। इस दौरान उनकी छाती पर जोरदार चोट लगी और वह अचानक मैदान पर गिर पड़े। खिलाड़ी को गिरता देख दोनों टीमों के फुटबॉलरों ने तुरंत मेडिकल टीम को बुलाया। मेडिकल स्टाफ ने करीब पांच मिनट से अधिक समय तक मैदान पर उनका उपचार किया और फिर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, उनकी न्यूरोलॉजिकल स्थिति लगातार बिगड़ती गई और मंगलवार, 3 नवंबर की सुबह करीब 8 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। घटना के बाद मुकाबले को बीच में ही रद्द कर दिया गया। जीसस डी मिगुएल के निधन की खबर से स्पेनिश फुटबॉल जगत में शोक छा गया। बार्सिलोना, रियल मैड्रिड और अंडोरा क्लब सहित कई बड़ी फुटबॉल संस्थाओं ने उनके निधन पर दुख जताया और शोक संतप्त परिवार, साथियों तथा प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
#JesusDeMiguel #SpanishFootball #Tenerife #FootballNews #FootballTragedy #RestInPeace #SportsNews #taptisamanvya
