November 6, 2026

भोपाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़े हालात, सड़कों पर लगे कचरे के ढेर!

0
Post no.

भोपाल और शिवपुरी में नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब शहरों की सफाई व्यवस्था पर गंभीर रूप से दिखाई देने लगा है। राजधानी भोपाल के सभी 85 वार्डों और 21 जोन में सफाई कार्य प्रभावित है। करीब 11 हजार दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिसके चलते कचरा उठाने वाली 400 से ज्यादा गाड़ियां गार्बेज स्टेशनों पर खड़ी हैं। लिंक रोड नंबर-1, एमपी नगर, शिवाजी नगर और तुलसी नगर सहित कई प्रमुख इलाकों में कचरे के ढेर जमा होने लगे हैं। वहीं शिवपुरी में भी नगर पालिका के करीब 350 कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों की परेशानियां बढ़ रही हैं। कई बाजारों में व्यापारियों ने खुद ही सफाई की जिम्मेदारी संभाली है। कर्मचारी नियमितीकरण, न्यूनतम 25 हजार रुपये वेतन, सरकारी कर्मचारी का दर्जा और ठेका प्रथा खत्म करने की मांग कर रहे हैं। अधिकारियों के साथ बातचीत बेनतीजा रहने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो शुक्रवार से भोपाल में पानी की सप्लाई भी बंद की जा सकती है।

#BhopalNews #ShivpuriNews #SafaiKarmchari #KarmchariHartal #MPNews #MunicipalCorporation #SafaiVyavastha #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *