नवागत सीएमओं ने ग्र्रहण किया पदभार
![](https://taptisamanvya.com/wp-content/uploads/2024/12/WhatsApp-Image-2024-12-25-at-5.57.40-PM-1024x768.jpeg)
मुलताई। नवागत सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पालिका के सभापति, पार्षदों तथा नगरपालिका अधिकारी कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। नवागत सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया का नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। इस अवसर पर नपा के अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। नवागत सीएमओ श्री भदौरिया ने कहा कि नागरिकों की मूलभूत समस्याओं का निराकरण, पानी स्वच्छता तथा नगर विकास के कार्यों को वे प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि नगर पालिका में वर्तमान में मुख्य चुनौती कर वसूली है। कर वसूली पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर नीतीश तथा कर जमा नहीं करने वालो पर कुर्की की कार्यवाही भी प्रस्तावित की जाएगी।