चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने वाले यात्री का कटा पैर, उपचार के दौरान हुई मौत

0
WhatsApp Image 2026-04-08 at 11.42.43 AM

चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने वाले यात्री का कटा पैर, उपचार के दौरान हुई मौत
मुलताई। नगर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकने के बाद बोतल में पानी लेने उतरे यात्री को चलती ट्रेन में चढ़ना भारी पड़ गया। चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास विफल होने से यात्री का बायां पर थाई के पास से शरीर से अलग हो गया, तथा गिरने से सिर पर भी गंभीर चोट आई। जिसे स्टेशन पर मौजूद लोगों ने सरकारी अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार महाराष्ट्र के दरयापुर अचलपुर निवासी सलीम पिता करीम खान 42 वर्ष सिकंदराबाद जयपुर ट्रेन में सवार होकर शुजालपुर जा रहा था। दोपहर 1:40 बजे के लगभग उक्त ट्रेन मुलताई स्टेशन पर रुकी। ट्रेन रुकने के बाद सलीम पानी लेने के लिए प्लेट फार्म पर उतरा। पानी भरने के बाद ट्रेन चलने लगी तो सलीम ने दौड़कर ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, और वह अचानक से गिर गया। गिरने से उसका बायां पर शरीर से अलग हो गया, तथा सिर पर भी चोट आई। जिसे नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *