ईरान युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार होर्मुज से गुजरे अमेरिका के दो युद्धपोत

0
amerika

ईरान युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार होर्मुज से गुजरे अमेरिका के दो युद्धपोत
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका ने एक बड़ा कदम उठाया है। ईरान के साथ युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार दो अमेरिकी युद्धपोत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित गुजर गए हैं। इस घटनाक्रम को वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये दोनों गाइडेड मिसाइल विध्वंसक जहाज बिना किसी परेशानी के इस रणनीतिक मार्ग से निकल गए। यह भी बताया गया कि इस ऑपरेशन के लिए ईरान से कोई समन्वय नहीं किया गया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अब होर्मुज को ‘साफ’ करने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है। उन्होंने इसे चीन, जापान और फ्रांस जैसे देशों के लिए मदद बताया।

क्या है होर्मुज की अहमियत?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग है, जहां से लगभग 20 प्रतिशत कच्चा तेल गुजरता है। ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद यह रास्ता लगभग बंद हो गया था, जिससे वैश्विक बाजार में ऊर्जा संकट गहरा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *