17 अप्रैल से उधना-सांतरागाछी के बीच समर स्पेशल ट्रेन, बंगाल और गुजरात की यात्रा में होगी सुविधा 

0
16_04_2026-raipur_bilaspur_special_trains_m

 

17 अप्रैल से उधना-सांतरागाछी के बीच समर स्पेशल ट्रेन, बंगाल और गुजरात की यात्रा में होगी सुविधा

 

रेलवे उधना (सूरत) और सांतरागाछी के बीच 22 एलएचबी कोच वाली समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह गाड़ी दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी। प्रदेश के यात्रियों को बंगाल और गुजरात की यात्रा करने में सुविधा होगी। उधना-सांतरागाछी 17, 22 और 24 अप्रैल को उधना से सुबह 11:25 बजे रवाना होगी।

 

यह अगले दिन तड़के 5: 3 बजे दुर्ग, 5:43 बजे रायपुर और 7:30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। झारसुगुड़ा, राउरकेला और टाटानगर होते हुए यह रात 9 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी। इसी तरह सांतरागाछी-उधना वापसी में 19, 24 व 26 अप्रैल को सांतरागाछी से रात 12:5 बजे छूटेगी। यह दोपहर 12 बजे बिलासपुर, 1:45 बजे रायपुर और 2:45 बजे दुर्ग पहुंचकर अगले दिन सुबह 10 बजे उधना पहुंचेगी। ट्रेन तीन-तीन फेरों में चलाई जाए

गी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *