देश की 10 ‘सेफ सिटीज’ परियोजना में धार शामिल, महिला सुरक्षा पर फोकस

0
safest-cities-for-women-1756460051716

देश की 10 ‘सेफ सिटीज’ परियोजना में धार शामिल, महिला सुरक्षा पर फोकस

मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक शहर धार को केंद्र सरकार की ‘सेफ सिटीज’ परियोजना में शामिल किया गया है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की इस योजना के तहत देश के 10 शहरों का चयन किया गया है, जिसमें धार भी शामिल है।

राज्य सरकार के अनुसार, इस परियोgजना के लिए धार जिले को 10 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं और इसे कम से कम पांच वर्षों तक लागू किया जाएगा। योजना का मुख्य उद्देश्य शहर में महिलाओं और बालिकाओं के लिए सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित बनाना है। इसके तहत संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, सड़कों पर बेहतर स्ट्रीट लाइटिंग की जाएगी और निगरानी तंत्र को आधुनिक बनाया जाएगा।

परियोजना के अंतर्गत जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में महिलाओं के लिए अलग प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर ‘पिंक टायलेट’ और पर्यटन स्थलों पर महिला अनुकूल सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित हों। इस योजना में केवल भौतिक विकास ही नहीं, बल्कि सामाजिक पहलुओं को भी शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *