ईरान-अमेरिका तनाव के बीच यूक्रेन में रूस का भीषण हमला, 619 ड्रोन और 47 मिसाइलें दागी

0
ucrane_rus

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच यूक्रेन में रूस का भीषण हमला, 619 ड्रोन और 47 मिसाइलें दागी
एक तरफ जहां सभी का ध्यान पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान को लेकर जारी तनाव पर है, वहीं दूसरी तरफ रूस ने यूक्रेन के 8 इलाकों में रात भर हमले किए, जिसमें 5 लोगों की मौत और 30 लोग घायल हो गए हैं।

यूक्रेन की नेशनल पुलिस के बयान के अनुसार, ‘मध्य यूक्रेन शहर डिनिप्रो सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ, जहां 20 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें एक नौ साल का बच्चा और दो पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि उत्तरी चेर्निहीव इलाके के निझिन शहर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि खार्किव इलाके में घायलों में एक साल का लड़का भी शामिल था। डिनिप्रो में एक रिहायशी इमारत में बचाव अभियान चल रहा, जबकि चेर्निहीव, ओडेसा और खार्किव सहित पूरे यूक्रेन के इलाकों में आपातकालीन सेवाएं जारी थीं।

दोनेत्स्क के गवर्नर वादिम फिलाशकिन ने टेलीग्राम पर लिखा कि स्लोवियांस्क पर हुए हमलों में एक व्यक्ति घायल हुआ, और क्रामातोर्स्क में एक और व्यक्ति घायल हुआ। छह घरों, पांच ऊंची इमारतों और अन्य इमारतों को भी नुकसान पहुंचा, जिनमें एक डाकघर और एक चर्च भी शामिल है।

रूस के कई ड्रोन-मिसाइलों के नष्ट करने का दावा
यूक्रेन की वायुसेना ने रूस की ओर से किए गए 619 ड्रोन और 47 मिसाइल हमले में से अधिकांश को नष्ट करने का दावा किया। यूक्रेन की वायुसेना के मुताबिक, उसने 610 ड्रोन-मिसाइल हमले को मार गिराया या निष्क्रिय कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *