ट्रक पलटा तो मची शराब लूट की होड़, बोतलें और कार्टून लेकर भागे लोग
बिहार के अररिया में सड़क हादसे के बाद शराब लूटने का मामला सामने आया है। अररिया-रानीगंज मुख्य मार्ग पर एनएच-327ई में गीतवास टोल प्लाजा के पास विदेशी शराब से लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए।
ट्रक में शराब होने की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को मिली, मौके पर भीड़ जुटने लगी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रक से शराब की बोतलें और कार्टून निकालकर ले जाने लगे। आसपास के गांवों से लोग बाइक और अन्य वाहनों से भी मौके पर पहुंचे। कुछ लोग बच्चों और बुजुर्गों के साथ शराब लेकर जाते नजर आए।
घटना की सूचना मिलने पर रानीगंज पुलिस और अन्य थानों की टीम मौके पर पहुंची। सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह और रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार समेत पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस के पहुंचने तक ट्रक में लदी आधे से ज्यादा शराब गायब हो चुकी थी। अब पुलिस लूटी गई शराब की बरामदगी और हादसे से जुड़े पूरे मामले की जांच कर रही है।
#ArariaNews #BiharNews #Araria #LiquorLoot #TruckAccident #ViralVideo #LocalNews #taptisamanvya
