विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन जिला जेल बैतूल में सम्पन्न

0
महिला आरक्षण पर CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- “पीढ़ियों ने रोके अधिकार”

मुलताई/बैतूल। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 26 अप्रैल 2026 को प्रदेशभर की जेलों में विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिला जेल बैतूल में भी जेल लोक अदालत सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

जेल अधीक्षक योगेंद्र कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में माननीय दिनेश कुमार थपलियाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही जेल लोक अदालत की नोडल अधिकारी रश्मि खुराना एवं अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित न्यायाधीशों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल रूप से माननीय मुख्य न्यायाधिपति, उच्च न्यायालय द्वारा केन्द्रीय जेल ग्वालियर में आयोजित जेल लोक अदालत के उद्घाटन समारोह में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

इस विशेष लोक अदालत का उद्देश्य जेल में निरुद्ध बंदियों के प्रकरणों का त्वरित निराकरण कर उन्हें शीघ्र न्याय दिलाना रहा। आयोजन के माध्यम से कई मामलों में सुनवाई कर समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *