मोहदा के बर्राढाना में भीषण आग, 20 से अधिक मकान जलकर खाक ,तेज हवा और सिलेंडर धमाकों से भड़की आग, प्रशासन मौके पर
Screenshot
भीमपुर (पंकज सिंह): तहसील भीमपुर के ग्राम मोहदा के बर्राढाना में अचानक अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते 20 से अधिक मकान इसकी चपेट में आ गए और पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
बताया जा रहा है कि आग लगने के समय तेज हवा चल रही थी, जिसने आग को और भयानक बना दिया। वहीं कई घरों में रखे गैस सिलेंडर फटने की भी सूचना है, जिससे आग ने और विकराल रूप ले लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व अमला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
भीमपुर तहसीलदार वसंत कुमार बरखानिया के अनुसार, आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक आकलन में लगभग 20 घरों के पूरी तरह जलने की पुष्टि हुई है।
इस हादसे में लोगों का भारी नुकसान हुआ है और गांव में शोक व चिंता का माहौल बना हुआ है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कर पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
#FireIncident #MadhyaPradesh #BreakingNews #VillageFire #taptisamanvya
