26 दिन बाद खत्म हुई सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के बाद लिया फैसला

0
WhatsApp Image 2026-07-24 at 12.30.06 PM

जलवायु कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक ने 26 दिनों से जारी अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुक्रवार को समाप्त कर दी। गुरुग्राम के मेडांटा अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद उन्होंने सूप पीकर अपना अनशन तोड़ा। वांगचुक 28 जून से कथित पेपर लीक मामलों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में उपवास पर थे। अनशन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने अनशन समाप्त करने से पहले शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ किसी भी प्रकार की प्रताड़ना न होने का भरोसा मांगा था।

#SonamWangchuk #HungerStrike #StudentsProtest #Education #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *