गुजरात जलमग्न! हेलीकॉप्टर से राहत अभियान, कई जिले बाढ़ की चपेट में
लगातार तीसरे दिन भी मूसलाधार बारिश ने गुजरात में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। वलसाड, नवसारी, सूरत, अहमदाबाद और खेड़ा समेत कई जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं। कई स्थानों पर 24 घंटे में 400 से 500 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।
बाढ़ के बीच अब तक 38 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि 352 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। एनडीआरएफ, सेना और राहत एजेंसियां बचाव कार्य में जुटी हैं। कई इलाकों में हेलीकॉप्टर की मदद से फंसे लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है और सुरक्षित निकाला जा रहा है।
स्थिति को देखते हुए कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं, मुंबई जाने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
#GujaratRain #FloodAlert #BreakingNews #WeatherUpdate #IndiaNews #taptisamanvya
